No icon

अनंत चतुर्दशी 2023 शुभ मुहूर्त एवं गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय

गणेश प्रतिमा विसर्जन मुहूर्त:

दोपहर 01:34 से दोपहर 01:52 तक 
दोपहर 03:23 से दोपहर 04:55 तक
शाम 07:55 से रात्रि 09:24 तक 

28 सितम्बर 2023,गुरुवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है व घरों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि इस दिन विसर्जन से पहले नीचे बताए गए छोटे-छोटे उपाय किए जाएं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

श्री गणेश की आरती | Shri Ganesh Ji Aarti

श्री गणपती अथर्वशीर्ष | Shree Ganpati Atharvshirsh

 

पैसा नौकरी बिजनेस हर समस्या का हल है यह उपाय:

  • भगवान श्री गणेश को पूजा में रेशमी दुपटटा चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
  • भगवान श्री गणेश को पांच तरह के लड्डुओं का भोग लगाएं। भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
  • श्री गणेश का अभिषेक गाय के कच्चे दूध  (बिना उबला) से करें। धन की कमी पूरी होगी।
  • श्री गणेश को ताजी, हरी दूर्वा चढ़ाएं। मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर होगी।
  • श्री गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। ऑफिस और परिवार में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी।
  • आम के पत्तों से भगवान श्री गणेश की पूजा करें। सभी तरह के  रोग ठीक होने लगेंगे।
  • भगवान श्री गणेश को गुड, चीनी और दही का भोग लगाएं। आने वाले संकटों से बचेंगे।
  • भगवान श्री गणेश का पंचामृत से अभिषेक करें। पैसों से संबंधित फायदा होने के योग बन सकते हैं।
  • तांबे के सिक्के को काले धागे में बांधकर श्री गणेश को चढ़ाएं। धन लाभ होगा।
  • भगवान श्री गणेश को गुलाब के 21 फूल चढ़ाएं। संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।
  • पीले रेशमी कपड़ा भगवान श्री गणेश को अर्पित करें। नौकरी व व्यापार में लाभ होगा।
Comment As:

Comment (0)