Vastu Tips | Astrology | Aaj Ka Panchang | Astrologer Ruchi Joshi Best VastuConsultant in Indore | shuklambara.com
वर्ष 2020 का पहला चंद्र ग्रहण - First Moon Eclipse (Chandra Grahan) 2020
Thursday, 09 Jan 2020 00:00 am
Vastu Tips | Astrology | Aaj Ka Panchang | Astrologer Ruchi Joshi Best VastuConsultant in Indore | shuklambara.com

Vastu Tips | Astrology | Aaj Ka Panchang | Astrologer Ruchi Joshi Best VastuConsultant in Indore | shuklambara.com

क्या है चन्द्र ग्रहण एवं सूतक का समय? जानिए एक क्लिक से...

इस वर्ष 2020 का प्रथम चंद्र ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार को लगेगा। चंद्र ग्रहण 10 जनवरी रात्रि 10:37 से रात्रि 2:42 तक चलेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि कुल 4 घंटे 5 मिनट रहेगी। इस बार उपच्छाया चंद्र ग्रहण लग रहा हैं, कारणवश सूतक नहीं लगेगा।

 

क्या होता हैं उपच्छाया चंद्र ग्रहण? What is Upchchaya Chandra Grahan ?

पंचांग के अनुसार जो चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से न दिखाई देता हो, उसका सूतक नही माना जाता हैं, धर्म शास्त्र में इसे माद्य ग्रहण कहते हैं। इस ग्रहण में चंद्रमा पर ग्रहण नही लगता हैं, बल्कि इसका बिम्ब धुंधला हो जाता हैं। यह ग्रहण दूसरे चंद्र ग्रहण से काफी कमजोर होता हैं। अतः भारत मे इस ग्रहण का असर न के बराबर हैं। इसीलिए धार्मिक स्थानों, मन्दिरो के कपाट भी बंद नही होंगे।